Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी

अब जब यह खुशखबरी सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक कियारा और सिद्धार्थ को पहली बार माता-पिता बनने पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।

16 Jul 2025

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रहीं कियारा ने आखिरकार एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बीते दिनों उन्हें पति सिद्धार्थ के साथ मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर देखा गया था, जिसके बाद अटकलें तेज़ हो गई थीं। अब जब यह खुशखबरी सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक कियारा और सिद्धार्थ को पहली बार माता-पिता बनने पर दिल से शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन चुके हैं, और इस खुशखबरी की पुष्टि खुद दोनों ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर की है। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारे दिल इस समय बेहद खुश हैं और हमारी दुनिया अब पहले जैसी नहीं रही। हमें एक नन्हीं सी परी का आशीर्वाद मिला है।" इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी कपल को पैरेंट्स बनने की खुशी पर दिल से बधाई दी है।

फरवरी, 2025 में इस जोड़े ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, और अब आखिरकार उनके घर खुशियों की किलकारियां गूंज उठी हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के भव्य सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज़ में शादी की थी। अब बेटी के आगमन के साथ उनकी ज़िंदगी में एक नई और खूबसूरत शुरुआत हो चुकी है, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को पहली बार साथ में फिल्म 'शेरशाह' में देखा गया था, और कई लोगों को लगता है कि उनकी दोस्ती की शुरुआत भी इसी फिल्म से हुई थी, लेकिन हकीकत कुछ और है। दरअसल, दोनों की पहली मुलाकात साल 2018 में हुई थी, जब 'लस्ट स्टोरीज' की रैपअप पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में सिद्धार्थ भी शामिल हुए थे, और यहीं पर कियारा और सिद्धार्थ के बीच पहली बार बातचीत हुई थी। इस खास मुलाकात का खुलासा खुद कियारा ने एक इंटरव्यू में किया था। तभी से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगीं और वक्त के साथ यह रिश्ता प्यार में बदल गया।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आई नन्हीं परी
अब जब यह खुशखबरी सामने आ चुकी है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक कियारा और सिद्धार्थ को पहली बार माता-पिता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News